मेह्र नयूज़ एजेंसी नें सना के हवाले से ख़बर दी है कि सीरिया में अलक़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों के साथ इस्राईल का समर्थन जारी है। इस्राईल के अस्पताल में इस समय 300 आतंकवादियों का इलाज चल रहा है।इस्राईल, सऊदी अरब, तुर्की, अमरीका और क़तर के साथ मिलकर सीरिया की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा है लेकिन इस्राईल और उसके समर्थक अरब देशों को अब तक इसमें असफलता का सामना करना पड़ा है। एक इस्राईली साईट के अनुसार अलक़ायदा के सैंकड़ों घायल आतंकवादी इस्राईल में इलाज कराने के बाद दोबारा लड़ने के लिये सीरिया रवाना हो जाते हैं। इस्राईली फ़ौज भी सीमावर्ती क्षेत्रों से आतंकवादियों को हथियार उपलब्ध करा रही है और इसी वजह से सीरिया में अलक़ायदा और अलनुसरा के आतंकवादी गंभीर और भयानक अपराध करते हैं। सल्फ़ी वहाबी आतंकवादियों नें फ़िलिस्तीनियों की आज तक कोई मदद नहीं की लेकिन वह इस्राईल की मदद के लिये सीरिया को कमज़ोर करने के प्रयासों में लगे हुए हैं।
4 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 469809
सीरिया में अलक़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों के साथ इस्राईल का समर्थन जारी है। इस्राईल के अस्पताल में इस समय 300 आतंकवादियों का इलाज चल रहा है।